नया साल शुरू हो रहा है।आप सबको नए वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल 2021आपको खुशहालियो से भरा पूरा रहें। सुखद व आनन्दायक हो।
वर्ष 2020 दुनिया के लिए सही नही रहा। तो हम भी उस दुनिया के वासी है तो हमारे लिए कैसे सही रहेगा।2020 जिंदगी में न भूलने वाला वर्ष रहेगा। कोरोना काल ताउम्र याद रहेगा।
खैर.. मुझे 2020 और कारणों से याद रहेगा।
जनवरी- रामरेखा घाट बक्सर गंगा स्नान।
फ़रवरी- हरिहरनाथ दर्शन सोनपुर,गोरखनाथ दर्शन गोरखपुर , कुशीनगर।
मार्च- दार्जलिंग, संदकफू ट्रेक ,मिरिक,बक्सर से कार द्वारा पन्ना जाना , पन्ना टाइगर रिजर्व जंगल सफ़ारी करना , पेड़ पर बैठे तेंदुआ देखना बेहद रोमांचक रहा।
अप्रैल- कोरोना काल मे निम्मी के चाचू बना पर मिलने के लिए 2 माह का इंतजार करना पड़ा।
मई- कोरोना काल मे आद्यंश का चाचू बना पर मिलने के लिए 5 माह का इंतजार करना पड़ा।
जून- सोनपुर से बाइक द्वारा बक्सर जाना ।(150km) वापसी भी..
जुलाई- वर्षा का अद्भुत आनन्द लिया।
अगस्त- मनेरशरीफ बिहार, बाइक से बक्सर आना।
सितम्बर- सोनपुर से बाइक द्वारा तुतला भवानी वाटरफॉल जाना और आनन्द लेना।(250km), सोनपुर से मुजफ्फरपुर जाकर Pankaj Mehta Traveller व Pandey Jee का साइकिल से अयोध्या यात्रा में स्वागत करना।
अक्टूबर-वृहस्पति कुंड पन्ना,लक्ष्मणपुर सेहा पन्ना, रनेह वाटरफॉल, कुटनी आइलैंड खुजराहों, वैष्णव देवी गुफा अमनौर बिहार,सोनपुर से बाइक द्वारा छपरा - बलिया होकर बक्सर जाना, ब्रहमेश्वर नाथ का दर्शन ,
नवम्बर- अपनी बरात लेकर जाना व दुल्हन लेकर आना।
दिसंबर- अंत भला तो सब भला श्रीनगर , डलझील , शिकारा ,मुग़लगार्डेन , लालचौक, पहलगाम आरू वैल्ली, चंदनवाड़ी, बेताब वैल्ली, गुलमर्ग घूमना ।
अब_क्या_चाहिए_?
इस वर्ष कई घुमक्कड़ बन्धुओं से मुलाक़ात भी हुई। Rakesh Sharma ji, राजऋषि जी सुरेश कात्यायन जी, Vedant Mishra जी, Amar Singh Solanki जी, Mukesh Meena जी , Anurag Verma जी, Rajesh Sharma ji, और भी कई मित्र है।
कोरोना काल में भी आपने छोटी-बड़ी खट्टी मिट्ठी यादें और अनुभव चुरा लिये, सराहनीय।👌👌
ReplyDelete@rohit सादर आभार
Delete