Saturday, 6 June 2020

दो पेड़ो की गुफ्तगू सुनिए। विश्व पर्यावरण दिवस पर मैने
दो लाइन लिखने का प्रयास किया है।
             पेड़

हो रही गुफ्तगू , सुनले जरा तू।I
लगा सकता नही, तो काट ना तू।

मैं जिंदा हूं तो, करू भला तेरा,
मैं मरता हूं तो, करू भला तेरा।

तुझसे पूछता हूं, क्या ख़ता है मेरा,
फल फूल तना, हर एक पत्ता है तेरा।

फिर क्यों मारता है?   भला।

विश्व_पर्यावरण_दिवस की शुभकामनाएं।

05/06/2020
मिरिक

Tuesday, 2 June 2020

वर्ष 2019 का समापन

यह साल भी बीत रहा है । कई साल भी बीत गया। जैसे-जैसे साल बढ़ रहे हैं वैसे वैसे जिम्मेदारियां बढ रही है अनुभव बढ़ रहे हैं। यह साल मेरे लिए बहुत खास रहा कई बड़ी जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक खटे मीठे अनुभव के साथ पूरा किया।

जब तक पिता जी थे तब तक कोई जिम्मेदारी ही न लिया। बीते 2017 पिता जी का असमय हम सबो को छोड़ कर चले जाना बहुत अखरता है। खैर ये तो दुनिया का रीत है आना जाना .. किसी के बस में नही है। हां अब उनके दिखाए रास्तो पर चल रहे है। हम चारो भाइयो को सब का साथ सब का सहयोग मिला ।कही कोई कमी न हो इस लिए आप सबो का आशीर्वाद चाहता हूं।

इस साल मुझे सब से ज्यादा खुशी तब हुआ । जब 85 वर्ष के मेरे बड़े नाना जी ने कहा कि तुम में समझदारी तो है पर बचपना नही गया। मैंने भी कहा कि यहीं तो मेरा गहना है जिसके वजह से आपकी चेहरे पर मुस्कान ला देता हूं। वो भी ठहाके लगाते हैं साथ मे सब ठहाके लगाते।

इस साल की रूप रेखा
★ जनवरी - बक्सर ,अहिरौली गंगा स्नान।

★ फरवरी - जगन्नाथ पुरी, चिल्का झील,लिंगराज मंदिर,उदयगिरि, खण्डगिरि,नंदनकानन चिड़ियाघर,दक्षणेश्वरी मंदिर, बेलूर मठ, विक्टोरिया पार्क ।

★ मार्च - अनिमेष के मुंडन में बक्सर से बस द्वारा विंध्याचल दर्शन, स्नान।

★अप्रैल -ओरछा, जयपुर टिकट फालतू गया।

★मई - लोकसभा चुनाव में अपना मत देना, बाइक से सोनपुर से बिहारशरीफ।

★जून - अपना उपनयन संस्कार, सोनू भैया की विवाह ,मस्ती ,बिट्टू, क्रिस्टल का जन्मदिन, पटना से बाइक द्वारा मोतिहारी जाना।

★जुलाई - पहली बारिश में नहाने, बक्सर से बाइक द्वारा बलिया जाना।

★अगस्त - माँ का सोनपुर आना, ज्योतिर्लिंग में से एक सावन में देवघर दर्शन , रक्षाबंधन, बक्सर मिलन।

★सितम्बर - बिहार में बहार..चारो तरफ बाढ़ ही बाढ़

★अक्टूबर - 'हमार बक्सर' कार्यक्रम , कई बुद्धजीवियों से मिलना, दुर्गा पूजा मेला,घर पर दीवाली।

★नवम्बर - नाना जी का तुलादान ,गाय दान में समलित होना।

★दिसम्बर - घुमक्कड़ी दिल से का मिलान समारोह में महेश्वर, ओम्कारेश्वर, ममलेश्वर में समलित होना एवम दर्शन ,कई घुमक्कड़ ,महान व्यक्तित्व के धनी लोगो से दिल से मिलना, सहस्रधारा,खण्डवा में किशोर कुमार जी का घर गांगुली हाउस देखना उनका समाधिस्थल पर नमन करना , मंदार पर्वत पर बिहार घुमक्कड़ मिलन,  वैशाली घुमक्कड़ मिलन अनन्तः प्रभा दीदी का के साथ बक्सर घूमना।

2019 बुहत सारे अनुभव के साथ गुजरा, कई हस्तियों से मिलवाया,
थोड़ा बहुत घुमक्कडी भी करवाया।कई यादें दे कर जा रहा है। आशा करता हूं कि आप सभी का यह साल अच्छा गुजरा होगा लिखने को तो बहुत हैं पर फिर कभी लिखूंगा।नए साल का सहर्ष स्वागत करता हूं। आप सभी को नया साल का मंगलकामना करता हूं। आप मुझे भी नए साल की शुभकामनाएं दे सकते है। मैं बुरा नही मानूंगा।






पटना में बाढ़ 2019

रात 10 बजे विस्तर पर जाते ही नींद लग गई। कई दिनों से डेंगू से जूझ रहे थे तो कमजोरी भी बहुत थी।दो दिनों से बारिश भी रुकने का नाम न ले रही थी। रात 12:30 के लगभग मम्मी जगी थी तो कानो में हल्की हल्की आवाज आ रही थी कि "हे भगवान अब बहुत हो गया अब रहने दो "....

03:30 के लगभग लग रहा था कि पानी गिर रहा है तो लगा कि मम्मी से नल चालू तो नही छूट गया है। इसी आहो पोह में करवट बदले तो थप से पानी पर हाथ गया। अचानक नींद खुली तो खुली रह गई... जोर से चिल्लाए मम्मी... पापा.....  पूरा घर मे पानी भर गया था थोड़ी और देर होती तो हमलोग भी पानी मे डूबते उतराते मिलते..

लाइट कटी हुई थी चारो तरफ आंधेरा और पानी ही पानी था। मोबाइल का टॉर्च जला कर जैसे तैसे कुछ समान लेकर छत पर भागे... मकान मालिक को जगाया जो कि फर्स्ट फ्लोर पर रहते है। बारिश खुलने का नाम न ले रही है। पानी और बढ़ता ही जा रहा है। जैसे तैसे सुबह हुई..पर हमारी तो शाम हो रही है। सारे कॉपी किताब , सारे सर्टिफिकेट, पानी ने लील लिया। बाकी तो सब कुछ डूब ही गया।

आज तीसरा दिन है। 20 लीटर ro का पानी था वो भी खत्म हो गया है। सरकार के तरफ से अब तक कोई मदद नही हो रही है।बारिश तो थम गई पर पानी निकलने का नाम नही ले रहा है। कुछ रिश्तेदार मदद करना चाह रहे पर वो चाह कर भी मदद नही कर पा रहे हैं। 


पटना जंक्शन का प्लेटफार्म तक पानी भरा हुआ।


बिहार के उपमुख्यमंत्री का पुल पर आसारा

=====================================




Monday, 1 June 2020

बिहार दिवस

आप सभी को बिहार दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं


22 मार्च 1912 को बंगाल से बिहार अलग हुए था। बिहार का नाम सम्भवतः बौद्ध विहारों के विहार शब्द से हुआ है जिसे विहार के स्थान पर इसके विकृत रूप बिहार से सम्बोधित किया जाता है।यह क्षेत्र गंगा तथा उसकी सहायक नदियों के उपजाऊ मैदान में बसा है।

बिहार के उत्तर में नेपाल
पूर्व में पच्छिम बंगाल
पच्छिम में उत्तर प्रदेश
दक्षिण में झारखंड

★ बिहार को पहले मगध नाम से जाना जाता था. बिहार की राजधानी पटना का नाम पहले पाटलिपुत्र था.

★ बिहार में ही एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला (सोनपुर मेला) लगता है. बिहार के सोनपुर इलाके में यह मेला हर साल नवंबर-दिसंबर (कार्तिक पूर्णिमा) में लगता है.

★ भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद बिहार से ही थे.

★ हिंदु पुराणों के अनुसार माता सीता का जन्म भी बिहार में हुआ. इसी राज्य में भगवान राम और माता सीता का मिलन भी हुआ.

★ बिहार से ही बुद्ध और जैन धर्म की उत्पत्ति हुई. इसी राज्य में भगवान बुद्ध और महावीर का जन्म हुआ. 

★ बिहार में ही दुनिया के सबसे पुराना विश्वविद्यालय (नालंदा यूनिवर्सिटी) है. 12वीं शताब्दी के बाद इस खूबसूरत स्थान के साथ तोड़-फोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया. इस स्थान के खंडहर हो जाने के बावजूद साल 2016 में इस स्थान को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज (UNESCO World Heritage) में शामिल किया गया.

★ इस राज्य में भारत के प्राचीन मंदिरों में से एक माने जाने वाला मुंडेश्वरी मंदिर मौजूद है. ये मंदिर भगवान शिव और माता पार्वती का है.

★ विश्व प्रसिद्ध गणितज्ञ आर्यभट भी बिहार से थे.

★ यौन संबंधों पर लिखी गई सबसे मशहूर किताब कामसूत्र को लिखने वाले लेखक वात्स्यायन भी बिहार से थे.

★ सिखों के 10वें गुरु (गुरु गोबिंद सिंह)  का जन्म भी बिहार में हुआ. हरमिंदर तख्त (पटना साहिब) पटना में है.

★ बिहार के वैशाली जिले को दुनिया का पहला गणतंत्र माना जाता है. इसी जगह पर भगवान महावीर का जन्म हुआ था.
★भारत के प्रसिद्ध सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य, विक्रमादित्य और अशोका भी बिहार से ही हैं.

★बिहार के 75%आबादी कृषि पर आश्रित है।

★बिहार एक ऐसा प्रदेश जो उगते सूर्य के साथ- साथ डूबते सूर्य का पुजारी (उपासक) हैं।

★बिहार की भूमि प्रायः सर्वत्र उपजाऊ एवं कृषियोग्य है। धान, गेंहूँ, दलहन, मक्का, तिलहन, तम्बाकू,सब्जी तथा केला, आम और लीची जैसे कुछ फलों की खेती की जाती है। हाजीपुर का केला एवं मुजफ्फरपुर की लीची बहुत ही प्रसिद्ध है।

✍️अभिषेक पाण्डेय


रेल हूं।

   

चली हूं जब से ,ठहरी नही तब से।
जाने कितने    चले गए    जग से।

        उत्तर से दक्षिण ,पूर्व से पच्छिम।
                       यू दौड़ने में हूं सक्षम।

खड़ा हिमालय से पिघल कर।
जाती हूं कन्याकुमारी चल कर।

       अमीर हो या गरीब,ढोती हूं सबका शरीर।
        थकती नही हूं मैं,  दम लेती हूं पहुँचाकर।

 सुनती हूं पोखरण की कथा , जैसलमेर में जलकर।
भारत का अंधकार दूर करती,अरुणाचल से चलकर।

        किसी को घर ,किसी को दफ़्तर।
पहुचाने में हर समय रहती हूं ततपर।

         लाखों का सहारा हूं अरबो का खजाना हूं।
         कर्तव्य है ध्यान रखना,मैं भी एक जनाना हूं।

झेली हूं कई विपदा , झेली हूं मैं सुनामी।
कोरोना अब मत आना, बंद है कईओ के दानापानी।

भारत का अभिषेक(तिलक)हूं, हाँ मैं रेल हूं।
  रेल होना कोई खेल नही
         झेल जाए ,ऐसा कोई मेल(पुरुष) नहीं।
जमशेदपुर (टाटा) ये पहले

न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के बाहर खड़ा इस्टीम इंजन