Monday, 1 June 2020

बिहार दिवस

आप सभी को बिहार दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं


22 मार्च 1912 को बंगाल से बिहार अलग हुए था। बिहार का नाम सम्भवतः बौद्ध विहारों के विहार शब्द से हुआ है जिसे विहार के स्थान पर इसके विकृत रूप बिहार से सम्बोधित किया जाता है।यह क्षेत्र गंगा तथा उसकी सहायक नदियों के उपजाऊ मैदान में बसा है।

बिहार के उत्तर में नेपाल
पूर्व में पच्छिम बंगाल
पच्छिम में उत्तर प्रदेश
दक्षिण में झारखंड

★ बिहार को पहले मगध नाम से जाना जाता था. बिहार की राजधानी पटना का नाम पहले पाटलिपुत्र था.

★ बिहार में ही एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला (सोनपुर मेला) लगता है. बिहार के सोनपुर इलाके में यह मेला हर साल नवंबर-दिसंबर (कार्तिक पूर्णिमा) में लगता है.

★ भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद बिहार से ही थे.

★ हिंदु पुराणों के अनुसार माता सीता का जन्म भी बिहार में हुआ. इसी राज्य में भगवान राम और माता सीता का मिलन भी हुआ.

★ बिहार से ही बुद्ध और जैन धर्म की उत्पत्ति हुई. इसी राज्य में भगवान बुद्ध और महावीर का जन्म हुआ. 

★ बिहार में ही दुनिया के सबसे पुराना विश्वविद्यालय (नालंदा यूनिवर्सिटी) है. 12वीं शताब्दी के बाद इस खूबसूरत स्थान के साथ तोड़-फोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया. इस स्थान के खंडहर हो जाने के बावजूद साल 2016 में इस स्थान को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज (UNESCO World Heritage) में शामिल किया गया.

★ इस राज्य में भारत के प्राचीन मंदिरों में से एक माने जाने वाला मुंडेश्वरी मंदिर मौजूद है. ये मंदिर भगवान शिव और माता पार्वती का है.

★ विश्व प्रसिद्ध गणितज्ञ आर्यभट भी बिहार से थे.

★ यौन संबंधों पर लिखी गई सबसे मशहूर किताब कामसूत्र को लिखने वाले लेखक वात्स्यायन भी बिहार से थे.

★ सिखों के 10वें गुरु (गुरु गोबिंद सिंह)  का जन्म भी बिहार में हुआ. हरमिंदर तख्त (पटना साहिब) पटना में है.

★ बिहार के वैशाली जिले को दुनिया का पहला गणतंत्र माना जाता है. इसी जगह पर भगवान महावीर का जन्म हुआ था.
★भारत के प्रसिद्ध सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य, विक्रमादित्य और अशोका भी बिहार से ही हैं.

★बिहार के 75%आबादी कृषि पर आश्रित है।

★बिहार एक ऐसा प्रदेश जो उगते सूर्य के साथ- साथ डूबते सूर्य का पुजारी (उपासक) हैं।

★बिहार की भूमि प्रायः सर्वत्र उपजाऊ एवं कृषियोग्य है। धान, गेंहूँ, दलहन, मक्का, तिलहन, तम्बाकू,सब्जी तथा केला, आम और लीची जैसे कुछ फलों की खेती की जाती है। हाजीपुर का केला एवं मुजफ्फरपुर की लीची बहुत ही प्रसिद्ध है।

✍️अभिषेक पाण्डेय


No comments:

Post a Comment