Tuesday, 2 June 2020

वर्ष 2019 का समापन

यह साल भी बीत रहा है । कई साल भी बीत गया। जैसे-जैसे साल बढ़ रहे हैं वैसे वैसे जिम्मेदारियां बढ रही है अनुभव बढ़ रहे हैं। यह साल मेरे लिए बहुत खास रहा कई बड़ी जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक खटे मीठे अनुभव के साथ पूरा किया।

जब तक पिता जी थे तब तक कोई जिम्मेदारी ही न लिया। बीते 2017 पिता जी का असमय हम सबो को छोड़ कर चले जाना बहुत अखरता है। खैर ये तो दुनिया का रीत है आना जाना .. किसी के बस में नही है। हां अब उनके दिखाए रास्तो पर चल रहे है। हम चारो भाइयो को सब का साथ सब का सहयोग मिला ।कही कोई कमी न हो इस लिए आप सबो का आशीर्वाद चाहता हूं।

इस साल मुझे सब से ज्यादा खुशी तब हुआ । जब 85 वर्ष के मेरे बड़े नाना जी ने कहा कि तुम में समझदारी तो है पर बचपना नही गया। मैंने भी कहा कि यहीं तो मेरा गहना है जिसके वजह से आपकी चेहरे पर मुस्कान ला देता हूं। वो भी ठहाके लगाते हैं साथ मे सब ठहाके लगाते।

इस साल की रूप रेखा
★ जनवरी - बक्सर ,अहिरौली गंगा स्नान।

★ फरवरी - जगन्नाथ पुरी, चिल्का झील,लिंगराज मंदिर,उदयगिरि, खण्डगिरि,नंदनकानन चिड़ियाघर,दक्षणेश्वरी मंदिर, बेलूर मठ, विक्टोरिया पार्क ।

★ मार्च - अनिमेष के मुंडन में बक्सर से बस द्वारा विंध्याचल दर्शन, स्नान।

★अप्रैल -ओरछा, जयपुर टिकट फालतू गया।

★मई - लोकसभा चुनाव में अपना मत देना, बाइक से सोनपुर से बिहारशरीफ।

★जून - अपना उपनयन संस्कार, सोनू भैया की विवाह ,मस्ती ,बिट्टू, क्रिस्टल का जन्मदिन, पटना से बाइक द्वारा मोतिहारी जाना।

★जुलाई - पहली बारिश में नहाने, बक्सर से बाइक द्वारा बलिया जाना।

★अगस्त - माँ का सोनपुर आना, ज्योतिर्लिंग में से एक सावन में देवघर दर्शन , रक्षाबंधन, बक्सर मिलन।

★सितम्बर - बिहार में बहार..चारो तरफ बाढ़ ही बाढ़

★अक्टूबर - 'हमार बक्सर' कार्यक्रम , कई बुद्धजीवियों से मिलना, दुर्गा पूजा मेला,घर पर दीवाली।

★नवम्बर - नाना जी का तुलादान ,गाय दान में समलित होना।

★दिसम्बर - घुमक्कड़ी दिल से का मिलान समारोह में महेश्वर, ओम्कारेश्वर, ममलेश्वर में समलित होना एवम दर्शन ,कई घुमक्कड़ ,महान व्यक्तित्व के धनी लोगो से दिल से मिलना, सहस्रधारा,खण्डवा में किशोर कुमार जी का घर गांगुली हाउस देखना उनका समाधिस्थल पर नमन करना , मंदार पर्वत पर बिहार घुमक्कड़ मिलन,  वैशाली घुमक्कड़ मिलन अनन्तः प्रभा दीदी का के साथ बक्सर घूमना।

2019 बुहत सारे अनुभव के साथ गुजरा, कई हस्तियों से मिलवाया,
थोड़ा बहुत घुमक्कडी भी करवाया।कई यादें दे कर जा रहा है। आशा करता हूं कि आप सभी का यह साल अच्छा गुजरा होगा लिखने को तो बहुत हैं पर फिर कभी लिखूंगा।नए साल का सहर्ष स्वागत करता हूं। आप सभी को नया साल का मंगलकामना करता हूं। आप मुझे भी नए साल की शुभकामनाएं दे सकते है। मैं बुरा नही मानूंगा।






1 comment:

  1. आपकी समझदारी, अनुभव और बचपना तो मुझे भी प्रेरित करती है जीवन में आपकी तरह बनने के लिए।

    इस साल सोनू भैया की शादी और शादी में परिवार जनों का समिप्य मेरे लिए सबसे बेहतरीन यादों में शामिल हैं।

    ReplyDelete